ग्रीनहाउस गैस वायु की वह गैस है जो सूर्य के प्रकाश को आर-पार जाने देती है, पर पृथ्वी की सतह द्वारा अंतरिक्ष की ओर वापस भेजी गई ऊष्मा का कुछ भाग रोक लेती है, और इस तरह निचले वायुमंडल को गरम करती है। जलवाष्प, कार्बन डाइऑक्साइड और मेथेन ग्रीनहाउस गैसें हैं; नाइट्रोजन और ऑक्सीजन नहीं। (ऐसा कैसे होता है, यह भौतिकी की पुस्तक में समझाया गया है।)
रसायन विज्ञान · शब्दावली