कोई स्पीशीज़ या अणु का कोई भाग जलरागी होता है अगर वह पानी से आकर्षित हो (आयनिक या ध्रुवीय समूह, हाइड्रोजन आबंध बनाने वाले समूह); वह जलविरागी होता है अगर ऐसा न हो (कार्बन और हाइड्रोजन परमाणुओं की लंबी, अध्रुवीय श्रृंखलाएँ)। जलविरागी स्पीशीज़ वसाओं और तेलों में घुलती हैं।
उदाहरण
उदाहरण 31.10 (एक साबुन)
सोडियम स्टीयरेट, (), एक विशिष्ट साबुन है, जो जंतु या वनस्पति वसाओं से बनता है। पानी में वह सोडियम आयनों और स्टीयरेट आयनों के रूप में घुलता है: एक सिर , आयनिक, जलरागी, और 17 कार्बन परमाणुओं की एक पूँछ, जलविरागी।